#सीतापुर:पुलिस का शिकंजा: पॉक्सो के आरोपी समेत सात वांछित व वारंटी गिरफ्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 वांछित व गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान रामपुर मथुरा थाने की पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी उमेश को गिरफ्तार किया। वहीं, न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने असलम, तालगांव पुलिस ने संजय व राजू सिंह तथा महोली पुलिस ने तोलेराम को दबोचा। इसके अतिरिक्त, रामपुर कलां पुलिस ने वारंटी विरेंद्र, ध्रुव सिंह और बीएनएस में वांछित अमन यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में वांछितों की धरपकड़ का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ